फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS और 43 PCS अफसरों का तबादला

Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल - फोटो : file photo
विज्ञापन
 पंजाब सरकार ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से 19 आईएएस और 43 पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत बदले गए अधिकारियों के में विकास गर्ग स्पेशल सेक्रेटरी एग्रीकल्चर के खाली पद पर नियुक्ति व महानिदेशक एग्रीकल्चर हार्टिकल्चर एंड सायल कनजरवेशन का अतिरिक्त कार्यभार, मनप्रीत सिंह स्पेशल सेक्रेटरी एक्साइज एंड टैक्सेशन के खाली पद पर, दिलराज सिंह मोगा में डिप्टी कमिश्नर, प्रवीण कुमार थिंड स्पेशल सेक्रेटरी-कम-डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, लगाया गया है।
विज्ञापन


विनय बुबलानी स्पेशल सेक्रेटरी (राजस्व) नियुक्त व डायरेक्टर लैंड रिकार्ड सेटलमेंट कनसॉलिडेशन एंड लैंड एक्यूजीशन का अतिरिक्त प्रभार, श्रुति एडिशनल सेक्रेटरी इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स नियुक्त व निदेशक इंडस्ट्रीज और एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार, अपनीत रियाएत एडिशनल सेक्रेटरी फाइनांस नियुक्त व एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर मार्कफेड का अतिरिक्त कार्यभार, एमके अरविंद कुमार एडिशनल सेेक्रेटरी होम अफेयर्स, जस्टिस एंड जेल नियुक्त व मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कारपोरेशन का अतिरिक्त कार्यभार, बी. श्रीनिवासन एडिशनल सेेक्रेटरी हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर नियुक्त व मैनेजिंग डायरेक्टर पनसप का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

दीप्ति उप्पल एडिशनल सेक्रेटरी इनफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन नियुक्त व मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब अल्कलीज एंड केमिकल्स लि. का अतिरिक्त कार्यभार, परमपाल कौर सिद्धू एडिशनल सेक्रेटरी सिंचाई नियुक्त व एडिशनल डायरेक्टर (प्रशासन) कार्यालय डायरेक्टर एग्रीकल्चर का अतिरिक्त कार्यभार, सनयम अग्रवाल मुख्य प्रशासक बठिंडा डेवलपमेंट अथारिटी नियुक्त व कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन बठिंडा का अतिरिक्त कार्यभार, सुरभि मलिक एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) लुधियाना, हरप्रीत सिंह सुडान अतिरिक्त मुख्य प्रशासक पटियाला डेवलपमेंट अथॉरिटी, शैकत अहमद एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) पटियाला, विशेष सारांगल एडिशनल कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन लुधियाना, कोमल मित्तल एसडीएम मुकेरियां, अमृत सिंह एसडीएम नकोदर, जसप्रीत सिंह को एसडीएम अमलोह तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पीसीएस अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल - फोटो : file photo
बदले गए पीसीएस अधिकारियों में बबिता को स्पेशल लैंड एक्युजीशन कलेक्टर (राजस्व विभाग) जालंधर, गुरप्रीत सिंह खेहरा कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन पटियाला, हरिकृष्ण नागपाल स्पेशल सेक्रेटरी एससी-बीसी वेलफेयर, बख्तावर सिंह एडीसी (डेवलपमेंट) तरनतारन, तेज प्रताप सिंह फूलका स्पेशल सेक्रेटरी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट, अरविंदर पाल सिंह संधू एडीसी (जनरल) बरनाला, विमल कुमार सेतिया एडीसी (जनरल) श्री मुक्तसर साहिब, गुरपाल सिंह चहल डिप्टी डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज पटियाला लगाया गया है।

संदीप हंस एडिशनल मुख्य प्रशासक गमाडा मोहाली, रणजीत कौर एडीसी (जनरल) फतेहगढ़ साहिब, पूनमदीप कौर एडीसी (जनरल) पटियाला, परमजीत सिंह-1 डायरेक्टर हायर एजुकेशन के कार्यालय में एडिशनल डायरेक्टर (प्रशासन), उपकार सिंह एडीसी (जनरल) संगरूर, गुरप्रीत सिंह थिंड सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी पटियाला, गजविंदरजीत सिंह ग्रेवाल एडीसी (जनरल) तरनतारन, नीरू कत्याल गुप्ता एडिशनल मुख्य प्रशासक ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, सुभाष चंद्र एसडीएम जालंधर-2, अनुपम कलेर एडीसी (जनरल) फिरोजपुर, गुरजीत सिंह एसडीएम बटाला, हरचरण सिंह एसडीएम नवांशहर, अमित बाम्बी एसडीएम समराला, मनदीप कौर एसडीएम जैतों, अनमोल सिंह धालीवाल एसडीएम पटियाला, रजत ओबराय एसडीएम बरनाला नियुक्त किया गया है।


लवजीत कलसी एसडीएम पट्टी, अमित एसडीएम पठानकोट, दमनजीत सिंह मान एसडीएम लुधियाना वेस्ट, सुरिंदर सिंह एसडीएम धारकलां व ज्वाइंट कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन पठानकोट का अतिरिक्त कार्यभार, अरिना दुग्गल लैंड एक्यूजीशन कलेक्टर गमाडा मोहाली, परमजीत सिंह-2 एसडीएम भवानीगढ़ व एसडीएम दिड़बा का अतिरिक्त प्रभार, संजीव कुमार एसडीएम राजपुरा, दरबारा सिंह इस्टेट आफिसर जालंधर डेवलपमेंट अथारिटी जालंधर, नरिंदर सिंह-1 एसडीएम तलवंडी साबो, जश्नप्रीत कौर गिल एसडीएम पायल, गीतिका सिंह एसडीएम नाभा, मनजीत सिंह चीमा एसडीएम समाना, नरिंदर सिंह-2 इस्टेट आफिसर बठिंडा डेवलपमेंट अथारिटी बठिंडा में तैनात किया गया है।

 कुलप्रीत सिंह ज्वाइंट कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन लुधियाना, शिव कुमार ज्वाइंट कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन मोगा, अरविंद कुमार एसडीएम बस्सीपठाना व एसडीएम खमाणों का अतिरिक्त प्रभार, सुभाष चंद्र खटक एसडीएम रामपुराफूल, राजेश कुमार एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट पटियाला व ओएसडी टू सीएम पंजाब (कैंप एट पटियाला) अमरिंदर सिंह मल्ही को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) लुधियाना तैनात किया गया है। 

मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि साइंस टेक्नोलॉजी एंड एनवायरमेंट सेक्रेटरी अरुणजीत सिंह मिगलानी अपने मौजूदा पद के साथ पंजाब स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। इसके अलावा, पीसीएस अधिकारी संदीप ऋषि, सुखजीत पाल सिंह, लखमीर सिंह, पूजा सयाल, निधि कालोत्रा, राजपाल सिंह, वरिंदर पाल सिंह बाजवा, अमरेश्वर सिंह और पीरथी सिंह की नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें