चंडीगढ़। दड़वा स्थित एक मकान में 18 साल की युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी साक्षी के रूप में हुई है। पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दड़वा चौकी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि दड़वा के एक मकान में युवती पंखे से लटकी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को पंखे से उतारकर जीएमसीएच 32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि युवती का नाम साक्षी था और वह कमरे में अकेली थी। पुलिस का कहना है कि अभी तक साफ नहीं हो सका कि साक्षी ने जान क्यों दी। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।