फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: पूछताछ के बाद पुलिस हिरासत से लौटा युवक सड़क पर पड़ा मिला, अस्पताल में मौत, जानें-पूरा मामला

Sat, 12 Jun 2021 02:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में पूछताछ के बाद पुलिस हिरासत से लौटे 18 वर्षीय युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घरवालों ने पूरे मामले की जांच की मांग की और अस्पताल में हंगामा भी किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि पुलिस मृतक को गोली चलाने और मारपीट के मामले में हिरासत में लेकर गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ही रात में तीन जगहों पर हुई मारपीट और इस दौरान गोली चलने के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए घोड़ा कालोनी निवासी अरुण कुमार (18) ने पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह सड़क पर गिरा मिला। 

विज्ञापन


परिवार वाले उसे घर लाए तो पता चला कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार वालों ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में विरोध जताया और मामले की जांच की मांग की। पुलिस ने परिवार वालों को समझाया और पूरी जांच का आश्वासन दिया। 
 
अरुण के परिवार वालों ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता था। कुछ समय पहले हरगोबिंद नगर इलाके में दो गुटों की आपसी रंजिश मारपीट हुई थी और इस दौरान कई गाड़ियां भी टूटी थी। इसी दौरान कई इलाकों में एक ही रात में मारपीट हुई थी। पुलिस ने दो दिन पहले घोड़ा कालोनी इलाके में से लगभग 18 युवकों को हिरासत में लिया था। इनमें अरुण भी शामिल था। उसे किसी की सिफारिश पर छुड़वा कर लाया गया था। 
विज्ञापन


घर आने के बाद वह खाना खाकर फिर से बाहर चला गया। देर रात को परिवार वालों को किसी ने बताया कि अरुण सड़क किनारे पड़ा है। वह तुरंत वहां पहुंचे और उसे वापस लेकर लौटे। घर आकर उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिवार वाले ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना मोती नगर की एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर ने बताया कि अरुण ने कोई जहरीला पदार्थ निगला है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही कारणों का खुलासा हो जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें