फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नियमों का उल्लंघन कर बिक्री पर 1,766 कैप्सूल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन के ड्रग्स कंट्रोल विंग ने गांव दड़वा में एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कैप्सूल जब्त किए हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान गांव दड़वा स्थित शुक्ला मेडिकोज में कई अनियमितताएं सामने आईं। टीम ने यहां से चार अलग-अलग प्रकार की दवाओं के कुल 1,766 कैप्सूल जब्त किए। इन दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
अधिकारियों के अनुसार इन दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल या नशे के लिए दुरुपयोग होने की आशंका है। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं की बिक्री का जरूरी रिकॉर्ड नहीं दिखा सका। जांच में यह भी सामने आया कि कैप्सूल की बिक्री नियमों के अनुसार नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग्स कंट्रोल विंग ने मेडिकल स्टोर के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त दवाओं को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश किया जाएगा और मेडिकल स्टोर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें