फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 172 एंबुलेंस, 438 रैपिड रिस्पॉन्स व 323 मोबाइल मेडिकल टीमें तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
-सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104, पांच जिलों में सिविल सर्जनों को अलर्ट पर रखा
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात के चलते स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। विभाग ने बाढ़ प्रभावित जिलों में 172 एंबुलेंस, 438 रैपिड रिस्पॉन्स व 323 मोबाइल मेडिकल टीमें तैनात कर दी हैं। साथ ही लोगों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 जारी कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में समय पर डाॅक्टरी सहायता यकीनी बनाने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। फिरोजपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला और फाजिल्का के सिविल सर्जनों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी मेडिकल प्रोफेशनल्स को किसी भी आपात स्थिति में 30 मिनट के भीतर अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिन गांवों का बाढ़ के कारण संपर्क टूटा है उनके लिए बोट एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

गुरदासपुर में पानी के बढ़ते स्तर के कारण सात गांवों का संपर्क टूट गया था तो स्वास्थ्य विभाग ने बोट एंबुलेंस का प्रयोग करके स्वास्थ्य सेवा प्रदान की। आठ गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया जिनमें से एक ने डॉक्टरी निगरानी में सुरक्षित ढंग से अपने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

कपूरथला और होशियारपुर में स्थापित स्वास्थ्य कैंपों में 241 मरीज़ पहले ही इलाज करवा चुके हैं। यहां दस्त, गैस्टरोऐंटराईटिस, बुखार, चमड़ी की एलर्जी और आंखों में संक्रमण के मामले सामने आए थे। जिलों के अस्पतालों में 2000 से अधिक बेड की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने छह जिलों के उच्च-जोखिम वाले क्षेत्रों में डाॅक्टरी सहायता को यकीनी बनाने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फौज, आईएमए, रेड क्राॅस और एनजीओ के साथ भी तालमेल कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें