चंडीगढ़। धनास में घर के पास से 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर किशोरी की तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। सारंगपुर थाना पुलिस ने गुमशुदगी के तहत मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि वह धनास निवासी हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी बीते बुधवार को घर के पास लापता हो गई। देर शाम तक बेटी घर नहीं आई तो उसकी सहेली और रिश्तेदार के घर तलाश शुरू की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस अब किशोरी की फोटो को शहर के अन्य थानों में भिजवाकर उसकी तलाश में जुट गई है।