फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में खड़े ट्रक से पंजाब रोडवेज की बस भिड़ी, 17 लोग घायल

Mon, 30 Nov 2020 12:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
Hisar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिसार में सिरसा रोड पर रविवार रात करीब 12 बजे एक सड़क हादसे में 17 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दरअसल, रात करीब 12 बजे सिरसा रोड पर लकड़ियों से भरे एक खड़े ट्रक में पंजाब रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब 17 लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ को नागरिक अस्पताल और कुछ को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें