चंडीगढ़। शहर में सोमवार को कोरोना के 17 मरीज मिले जबकि सात दिन की अवधि पूरी होने पर 15 मरीजों को छुट्टी दी गई। संक्रमण दर 5.15 प्रतिशत और सक्रिय मरीजों की संख्या 170 है। इनमें से चार मरीजाें को भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 330 लोगों की जांच की, जिनमें से 7 पुरुष और 10 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ब्यूरो