फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव मैदान में 17 उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए वीरवार को उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने के बाद राजनीति तेज हो गई है। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन किसी भी उम्मीदवार ने परचा वापस नहीं लिया। अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में दो महिला और दो पुरुष अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला होगा। चुनाव के लिए कुल छह पदों पर 17 उम्मीदवारों के बीच टक्कर होगी। मतदान 15 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


किस पद पर कितने दावेदार
अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। उपाध्यक्ष के लिए तीन, सेक्रेटरी के लिए तीन, ट्रेजरर के लिए दो, ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए तीन और लाइब्रेरी सेक्रेटरी के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन


चुनाव में किस पद पर किसके-किसके बीच मुकाबला

पद नामांकन भरने वाले उम्मीदवार

-अध्यक्ष : रोहित खुल्लर, शालिनी बागड़ी, सरबजीत कौर और नीरज हंस
-उपाध्यक्ष : गुरदेव सिंह, विकास कुमार और चंदन शर्मा

-सेक्रेटरी: परमिंदर सिंह, रणजीत सिंह धीमान और दीपन शर्मा
-ट्रेजरर पद: मंदीप सिंह कलेर और विजय अग्रवाल,

-ज्वाइंट सेक्रेटरी: पूजा दीवान, रंजू सैनी और सिमरनजीत कौर
-लाइब्रेरी सेक्रेटरी: अशोक कुमार और सुरेंद्रपाल कौर उर्फ सिम्मी

-एग्जीक्यूटिव: हर्षित चावला, रूशिल शर्मा, रमिंदर सिंह और प्रीतीश गोयल

चुनाव को लेकर अहम बातें...
-15 दिसंबर को सभी पदों के लिए होगा मतदान
-सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगी मतदान प्रक्रिया।
-जिला अदालत बार एसोसिएशन में लगभग 2400 वकील सदस्य करेंगे मतदान।
-15 दिसंबर को देर शाम तक घोषित होगा मतदान परिणाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें