फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 24 घंटे में 16.5 मिमी बारिश, फिर भी सामान्य से 16.8% कम बरसा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 16.5 मिमी बारिश दर्ज होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन मानसून अब भी सामान्य रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 6 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक चंडीगढ़ में कुल 399.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 16.8 प्रतिशत कम है। यानी बीच-बीच में हो रही बारिश के बावजूद मानसूनी कमी अभी बरकरार है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलने से उमस बनी रही। अधिकतम आर्द्रता 87 प्रतिशत और न्यूनतम 60 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।
बारिश का असर शहर के मौसम पर जरूर दिखा और वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना रहा। हालांकि कहीं बड़े स्तर पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी। गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शहर में बारिश दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगस्त के दूसरे सप्ताह में यदि अच्छी बारिश होती है तो मानसून की मौजूदा कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है। फिलहाल शहर में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा और बीच-बीच में बारिश के दौर जारी रहने के संकेत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें