फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.60 लाख ठगे

Sun, 12 Oct 2025 07:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। साइबर ठगों ने धनास निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.60 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। धीरज कुमार ने बताया कि उन्हें 21 नवंबर 2024 को एक अज्ञात नंबर से ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने का व्हाट्सएप संदेश मिला था। संदेश में उन्हें एक वेबसाइट पर लिंक भेजा गया जिसके जरिए उन्होंने शुरुआत में 10 हजार रुपये जमा किए।
धीरज के अनुसार 10 हजार रुपये के निवेश पर पहले 1360 रुपये का लाभ दिखाया गया। इसके बाद ट्रेडिंग एजेंट ने उन्हें और पैसा डालने के लिए कहा। उन्होंने 25 नवंबर को 40 हजार रुपये और फिर 26 नवंबर को 20 हजार रुपये जमा कराए। एजेंट ने दावा किया कि पैसे निकालने के लिए और राशि डालनी होगी जिसके बाद उन्होंने 2 दिसंबर को 90 हजार रुपये और ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरज ने बताया कि उन्होंने कुल 1.60 लाख रुपये तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए जिनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ इंडिया के खाते शामिल हैं। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो वेबसाइट पर केवल ट्रेडिंग अकाउंट में बैलेंस दिखाया गया लेकिन बैंक खाते में कोई रकम नहीं आई। उन्होंने साइबर सेल से अनुरोध किया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनकी रकम वापस दिलाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें