फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीच गिरा पेड़, हादसा टला, जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के बीच गिरा पेड़, हादसा टला, जाम लगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-14 व 11 की डिवाडिंग रोड पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिर गया। गनीमत रही कि कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया। हालांकि पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे ही निगम और वन विभाग के अधिकारियों को पेड़ गिरने की सूचना मिली वे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं, टीम के पहुंचने से पहले पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर सुचारु किया।
विज्ञापन

सेक्टर-11 की तरफ उस वक्त अचानक सड़क गिर गया, जिस समय सड़क पर काफी वाहनों की आवाजाही थी। पेड़ गिरते ही वाहनों की आवाजाही रुक गई। जिसे आने जाने वाले राहगिरों ने साथ मिलकर एक-दूसरे की सहायता से गाड़ी निकलने का रास्ता बनाया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने पेड़ गिरने की सूचना संबंधित विभाग को दी। जिसके करीब आधे घंटे बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर पेड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन पेड़ भारी होने के कारण पहले पेड़ की टहनियों को काटना पड़ा। जिसके करीब आधे घंटे बाद पेड़ को धीरे-धीरे कर रास्ते से हटा दिया। पेड़ गिरने के बाद सेक्टर-11 की तरफ करीब दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही। जोकि पेड़ को हटाने के बाद सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें