फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल थलाइवाज और यूपी योद्वा का मैच बराबरी पर छूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विवो प्रो कबड्डी सीजन-6 का दूसरा दिन
विज्ञापन

बराबरी पर छूटा तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धा का मैच
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। विवो प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन में शनिवार को तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धा के बीच पहला मैच बराबरी पर छूटा। जब मैच खत्म हुआ तो दोनों टीमों के बीच का स्कोर 25-25 रहा। इस मैच की खासियत यह रही कि थलाइवाज के कप्तान अजय ठाकुर को पहले हाफ में छह अंक मिले, लेकिन दूसरे हाफ में उनको एक भी अंक नहीं मिला। दूसरी ओर योद्धा के प्रशांत कुमार ने अपना सुपर टैन पूरा कर लिया। इसके साथ ही योद्धा के डिफेंडर नितेश कुमार और थलाइवाज के डिफेंडर अमित हुड्डा दोनों ने अपना-अपना हाई फाइव पूरा कर लिया। इस मैच की एक और बड़ी बात यह रही कि इसमें एक बार भी किसी टीम ने दूसरी टीम को ऑलआउट नहीं किया।
विज्ञापन

खेल के दौरान अजय ठाकुर के लिए दुख की बात रही कि उनको अपनी टीम के किसी भी खिलाड़ी से जरा भी समर्थन नहीं मिला। मैच के पहले हाफ का जब अंत हुआ तो तमिल थलाइवाज के पास यूपी योद्धा के खिलाफ केवल तीन अंकों की मामूली बढ़त रही। हाफ के समाप्त होने पर स्कोर 13-10 थलाइवाज की ओर था। हाफ के सबसे सफल रेडर थलाइवाज के कप्तान अजय ठाकुर रहे, जिन्होंने कुल मिलाकर छह अंक बनाए और एक बार भी टैकल नहीं हुए। उनके बाद आए योद्धा के प्रशांत कुमार पर योद्धा के कप्तान रिषंक देवाड़िगा दो बार टैकल कर लिये गए। इस हाफ की शुरुआत बहुत ही धीमी रही और ऐसा लगा जैसे कि दोनों ही टीमें फूंक-फूंक कर अपने कदम रख रही हो। वहीं आज पटना पायरेटस और यूपी योद्धा के बीच पहला मैच और दूसरा मुकाबला जयपुर पैंथर्स और गुजरात फॉर्च्यून जायंटस के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें