सीबीआई अदालत में हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और पूर्व डेरा मैनेजर रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इसमें पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में अभियुक्त निर्मल सिंह, कृष्ण लाल और कुलदीप पेश किए गए। इसमें आरोपी कुलदीप के वकील ने बहस पूरी की। इस मामले में गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ था। इस मामले में अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। वहीं रणजीत मर्डर केस में अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी। रणजीत सिंह की हत्या मामले के अभियुक्त कृष्ण लाल, अवतार सिंह, जसबीर, सबदिल और इन्द्रसेन कोर्ट में पेश हुए। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ।