फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ी सम्मानितन्न्न्न्न्

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का हुआ समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूूरो
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। इस चैंपियनशिप के दौरान बुजुर्गों ने जमकर दमखम दिखाया। 800 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग 35 वर्ष से अधिक में जयदीप प्रथम, भीम सिंह द्वितीय, प्रदीप सिंह तृतीय, 40 वर्ष से अधिक आयु में राजेश कुमार प्रथम, जोगिंद्र सिंह द्वितीय एवं विनोद कुमार तृतीय, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राजेश कुमार प्रथम, जय सिंह द्वितीय एवं जितेंद्र सिंह तृतीय, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सत्यावान प्रथम, रामपाल द्वितीय एवं प्रताप सिंह लांबा तृतीय रहे। आयोजक पैटर्न बखविंद्र सिंह, प्रधान विशाल सेठ, महासचिव आरके शर्मा एवं संगठन सचिव डब्ल्यूसी गोयल ने बताया कि खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। चीफ गेस्ट हरियाणा पीडब्ल्यूडी विभाग के तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ एवं अरविन केयर के एमडी अतुल गर्ग ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में गीता यादव प्रथम, गुड्डी द्वितीय रहने पर सम्मानित किया। लांग जंप में नरेश मेहता प्रथम, नारायण गिर द्वितीय, 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रोहताश प्रथम, शमशेर ढुल्ल द्वितीय, जगबीर सिंह तृतीय रहे। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में लेखराज प्रथम, दारा सिंह द्वितीय एवं राजेश वोहरा तृतीय रहे। लॉंग जंप महिला वर्ग में 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सरोज प्रथम, स्वीटी द्वितीय, 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सीमा प्रथम, अंजू द्वितीय, मंजू तृतीय रहीं। 45 वर्ष से अधिक में कृष्णा प्रथम, 50 वर्ष से अधिक में सपना अग्निहोत्री प्रथम रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें