फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष खबर कालका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिमला के ध्यानार्थ

कालका-शिमला टाय ट्रेन की स्पीड बढ़ाने को होगा ट्रायल
आरडीएसओ की टीम ने तैयार करवाया इंजन, आज शिमला से शोघी के बीच होगा ट्रायल
96 किलोमीटर की दूरी को तीन घंटे में पूरा कराने की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
कालका। रेलवे, यूनेस्को विश्व धरोहर शिमला-कालका रेलखंड की 96 किलोमीटर की दूरी को तीन घंटे में पूरा कराने की कवायद में जुटा है। बता दें कि शिमला कालका रेलखंड में 102 सुरंग हैं और सैकड़ों घुमावदार मोड़ हैं, जिनकी वजह से ट्रेन की रफ्तार कम रखनी पड़ती है। अब ऐसी पहल की जा रही है कि 48 डिग्री के तीव्र घुमाव वाले ट्रैक पर भी ट्रेन की रफ्तार बनी रहे। इसी के मद्देनजर विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर टाय ट्रेन की स्पीड बढ़ाने को लेकर लखनऊ से कालका पहुंची आरडीएसओ (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) की टीम वीरवार को ट्रायल के लिए टाय ट्रेन के इंजन को तैयार करवाती दिखी। इस दौरान डीजल शेड के रनिंग सेक्शन में इंजन को तैयार किया गया। बता दें की इंजन नंबर 706 को ट्रायल के लिए तैयार किया गया है, जिसे शुक्रवार को शिमला रवाना कर दिया जाएगा।
रेल मंत्री ने दिए थे निर्देश
हाल ही में कालका-शिमला रेलमार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों का समय करीब पांच घंटे से कम करके तीन घंटे करने की संभावनाएं तलाशने को कहा था, जिसको लेकर रेलवे प्रशासन निरंतर इस विषय पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


12 सदस्यों की टीम पहुंची कालका
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के लिए आरडीएसओ की 12 सदस्यों की टीम बुधवार शाम को लखनऊ से कालका पहुंची। टीम में डायरेक्टर टेस्टिंग आफिसर बी नाग, असिस्टेंट रिसर्च इंजीनियर अजय कुमार राय सहित सुपरविजन स्टाफ मौजूद था।

शिमला और शोघी के बीच होगा ट्रायल
कालका में जो इंजन तैयार किया गया है उसका शिमला और शोघी के बीच गति बढ़ाने को लेकर ट्रायल होगा। ट्रायल के दौरान आरडीएसओ की टीम करीब 15 दिसंबर तक कालका-शिमला रेललाइन पर 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन को दौड़ाने की जद्दोजहद करेगी।
विज्ञापन

ट्रायल सफल रहा तो कम हो जाएगा समय
कालका-शिमला रेललाइन पर फिलहाल ट्रेन की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसके चलते ट्रेन कालका से शिमला के लिए 5 से 6 घंटे का समय लेती है, लेकिन यदि ट्रायल सफल रहता है तो आने वाले समय में ट्रेन द्वारा साढ़े तीन घंटे में कालका-शिमला का सफर तय करने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें