सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
---------------
समझौता ब्लास्ट मामले में पेश हुए असीमानंद
पंचकूला। पानीपत के बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में पंचकूला स्थित एनआईए की विशेष अदालत में वीरवार को सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य आरोपी असीमानंद सहित सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
सुनवाई के दौरान चारों आरोपी असीमानंद, लोकेश शर्मा, राजेंद्र चौधरी और कमल चौहान के बयान दर्ज होने थे, लेकिन किसी कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। अब मामले की अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी।
बचाव पक्ष के वकील मुकेश गर्ग ने बताया कि अगली सुनवाई में चारों आरोपियों के बयान दर्ज होंगे। इस मामले में अभी पाकिस्तानी गवाहों के बयान दर्ज होने हैं। बयान दर्ज करवाने को लेकर पिछले डेढ़ साल से पाकिस्तानी एंबेसी के माध्यम से गवाहों को कई बार समन जारी जा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई भी पाकिस्तानी गवाह अपने बयान दर्ज करवाने नहीं पहुंचा।