फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-शहर में सीडब्ल्यूई चेंपियनशिप का आयोजन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
द ग्रेट खली ने राखी सांवत सहित शहर में निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन


- शहर में सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप का आयोजन आज
- रैली स्टेडियम से पंचकूला के सेक्टर-20, सेक्टर-18 सहित अन्य सेक्टरों से होते हुए स्टेडियम तक निकाली गई
- आज शाम चार से छह बजे तक छोटे व छह से नौ बजे तक बड़े रेसलरों के बीच फाइट होगी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-3 में सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप का आयोजन आज किया जा रहा है। जिसके लिए अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ी द ग्रेट खली ने अभिनेत्री राखी सावंत के साथ शहर में रोड शो कर लोगों को रेसलिंग के प्रति जागरूक किया। रोड शो रैली स्टेडियम से सेक्टर-20, सेक्टर-18 सहित अन्य सेक्टरों से होते हुए स्टेडियम तक निकाली गई। चैंपियनशिप की शुरुआत शाम चार बजे की जाएगी। जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। शाम चार से छह बजे तक छोटे व छह से नौ बजे तक बड़े रेसलरों के बीच फाइट होगी। चैंपियनशिप में इंटरनेशनल लेवल के रेसलर फाइट करते नजर आएंगे जिनमें क्रिस मास्टर, कैटी फोर्ब्स, क्रिमसन, रेवल, जैमी जेमसन, माइक टरवर सहित भारतीय रेसलर शैंकी सिंह, दिनेश कुमार, मनीष दुबे, जीतूू चौधरी, रघु देव, रवि प्रजापति व हरमन सिंह के नाम शामिल है। विजेताओं को इनाम के तौर पर बेल्ट व कैश प्राइज दिए जाएंगे। रेसलिंग के दौरान समय-समय पर बॉलीवुड एंटरटेनर राखी सांवत भी दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगे।
विज्ञापन


13 को अंबाला व 16 को करनाल में होगी चैंपियनशिप
13 नवंबर को अंबाला के राजीव गांधी स्टेडियम में रेसलिंग चैंपियनशिप और 16 नवंबर को करनाल में चैंपियनशिप होगी। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा 18 नवंबर को नंगल में चैंपियनशिप होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें