फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को धारा 377 के प्रति किया जागरूक।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना भेदभाव के सबको मिलें अधिकार
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को धारा 377 की जानकारी दी, किया जागरूक
कहा, पुलिस को समलैंगिक लोगों के अधिकारों तथा सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया पंचकूला शाखा ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से पुलिसकर्मियों को जागरूक करने के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों तथा आमजनों को लिंग आदि के आधार पर किए जा रहे भेदभाव तथा धारा 377 के विषय में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ कानूनविद, मीडियाकर्मी, सिविल सोसाइटी सदस्यों तथा चंडीगढ़ एड्स कंट्रोल सोसायटी सदस्यों ने भी भाग लिया। कार्यशाला में इस बात पर बल दिया गया कि मानवाधिकार सार्वभौमिक हैं और यह अधिकार सभी नागरिकों को जाति, रंग, धर्म, लिंग तथा क्षेत्र के आधार पर किए गए भेदभाव के बिना मिलने चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट विनोद कपूर ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रेसिडेंट उमेश आराध्य ने फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पंचकूला के जिलाधीश मुकुल कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय न्यायपालिका ने मानवाधिकारों को सुरक्षित करने के लिए हाल ही में कई विशेष निर्णय दिए विशेषकर समलैंगिक लोगों के लिए। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जनरल सेक्रेटरी कल्पना आप्टे ने कहा कि पुलिस को समलैंगिक लोगों के अधिकारों तथा सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने होंगे। उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न होने पाए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंचकूला पुलिस कमिश्नर चारु बाली ने कहा कि हमें लोगों के साथ सम्मान से पेश आना होगा। पुलिस को अपने मन से वो सभी पुरानी अवधारणाएं तथा पूर्वाग्रह निकालने होंगे जो समलैंगिक लोगों के विषय में बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें