फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ
विज्ञापन

श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी
सेक्टर-2 स्थित श्रम कल्याण भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अंत्योदय आहार योजना के बाद अब हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट योजना का आगाज किया है। हरियाणा दिवस के अवसर पर एक नई पहल करते हुए प्रदेश के श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का आगाज किया गया। इसका शुभारंभ पंचकूला के सेक्टर-2 स्थित श्रम कल्याण भवन में आयोजित समारोह के दौरान प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। उन्होंने श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने श्रमिकों के लिए अंत्योदय आहार योजना का शुभारंभ किया था।
सैनी ने हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने चाहे वह देश-विदेश में रहते हों, लेकिन उन्होंने हरियाणा का नाम किसी न किसी क्षेत्र में ऊंचा किया है। यह मेडिकल मोबाइल यूनिट सीमेंट उद्योग, स्टोन क्रशर, थर्मल प्लांट व अन्य जहां पर श्रमिक कार्य कर रहे हैं वहां उनकी निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 5 यूनिटों का मुख्यालय अंबाला, पानीपत, हिसार, फरीदाबाद तथा गुरुग्राम बनाया गया है। इन आसपास क्षेत्रों में स्थापित यूनिटों के श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी। सैनी को हरियाणा श्रम विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. महाबीर ने विस्तार से मोबाइल मेडिकल यूनिट की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक अरविंद गर्ग, उप निदेशक डॉ. रीगल चौधरी, उपश्रम आयुक्त डीपी सिरोही, श्रम निरीक्षक सुभाष वर्मा सहित बोर्ड के कई सदस्य एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें