फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पंचकूला को दी 243 करोड़ की ‘मनोहर’ सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पंचकूला को दी 243 करोड़ की ‘मनोहर’ सौगात
विज्ञापन


- 85.03 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
- 15 नवंबर तक होंगे चार साल बेमिसाल कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मुख्यमंत्री ने पंचकूला को 234 करोड़ रुपये की ‘मनोहर’ सौगात दी है। उन्होंने 85.03 करोड़ रुपये की लागत से नौ परियोजाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के साथ ही जिले के लिए 234 करोड़ की नई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को सरकार के चार साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित ‘चार साल बेमिसाल’ समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंच थे। उन्होंने कहा कि चार साल बेमिसाल के कार्यक्रम प्रदेश में 15 नवंबर तक आयोजित होंगे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला के लिए वह ती हजार करोड़ रुपये की घोषणा करना चाहते हैं। जिसमें से पंचकूला के लिए 2 हजार करोड़ रुपए तथा कालका के लिए 700 करोड़ की विकास परियोजनाओं पर कार्य या तो पूरा हुआ है या चल रहा है। वहीं तालाबों के पानी का उपयोग सिंचाई व अन्य कार्यों में करने के लिए हरियाणा तालाब प्राधिकरण का गठन किया है, जिसके तहत प्रदेश के 14 हजार तालाबों के पानी को उपचारित कर अन्य कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


पंचकूला के लिए सीएम ने की घोषणा
आशियाना फ्लैट्स के लिए पांच करोड़ रुपये, ओल्ड एज होम विस्तार के लिए 10 करोड़, जिला स्तरीय डिजिटल लाइब्रेरी 8 करोड़, सेक्टर पांच एमडीसी में गंदे नाले को ढंकने के लिए 10 करोड़, 35 करोड़ रुपये की लागत से खटौली से अलीपुर नदी पर हाई लेवल ब्रिज, रत्तेवाली में पीएचसी, बतोड़ से मौली सड़क, नयागांव से नटवाल, सुंदरपुर से रामपुर, टिब्बी से बूंगा, बनावल से रसीदपुर, बिल्ला से जसवंतगढ़, छोटी से बड़ी चौकी, खंगेसरा से जसवंतगढ़ की सड़क शामिल है।

पिंजौर में 100 करोड़ की लागत से बनेगी मंडी
पिंजौर के एचएमडी परिसर में 100 करोड़ रुपये की लागत से फल एवं सब्जी मंडी, कालका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर 50 बेड का अस्पताल, पिंजौर में 20 बेड की सीएचसी, नानकपुर पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसी, इसरनगर से बक्शीवाला तक आठ करोड़ की लागत से पुल, पिंजौर मल्लाह सड़क पर बेरघाटी में छह करोड़ की लागत से पुल बनेगा। कालका शहर के लिए 20 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ सड़कों के लिए 21 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की
विज्ञापन


समारोह में स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, पंचकूला विधायक, कालका विधायक लतिका शर्मा, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अनिल कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश सेन, हरियाणा घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जाति कल्याण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, जिला परिषद की चेयरपर्सन रितु सिंगला, उपायुक्त मुकुल कुमार, प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला भाजपा प्रधान दीपक शर्मा, पूर्व भाजपा जिला प्रधान विशाल सेठ, शिवालिक बोर्ड के सदस्य श्यामलाल बंसल, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डॉ. जे गणेशन, पंचकूला पुलिस आयुक्त चारू बाली, डीसीपी अभिषेक जोरवाल, नगर निगम प्रशासक राजेश जोगपाल, अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा, एसडीएम पंकज सेतिया, नगराधीश ममता शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें