फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: खाकी वर्दी ने संभाली हरियाणा रोडवेज की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राहत: खाकी वर्दी ने संभाली हरियाणा रोडवेज की कमान

- 15 लोकल रूट पर दौड़ीं प्राइवेट स्कूल की दर्जनों बसें
- यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने हायर की 28 बसें
- 30 होमगार्डों को टिकट काटने के लिए लगाया गया
- पांच दिन की हड़ताल से रोडवेज को 50 लाख का फटका
- कर्मचारियों ने जारी रखी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर चल रही पांच दिन की हड़ताल के बाद सभी रूटों की सरकारी बसें बंद रही। पंचकूला बस स्टैंड की ओर से लोकल बसों का संचालन बहाल करने के लिए स्कूल बसों को हायर किया गया। इसके अलावा कंडक्टरी के लिए होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां लोकल रूट की बसों का संचालन बहाल हो गया। वहीं लांग रूट की बसों का संचालन अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। इस कारण यात्रियों को जमकर परेशानी हुई।
पंचकूला बस स्टैंड पर 28 स्कूली बसों को हायर कर लगाया गया था। इनमें से 15 बसों का संचालन किया गया। इसमें 30 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं बसों के संचालन से पहले होमगार्डों को हर रूट पर किराए की सूची देकर किराए लेने की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद पिंजौर, कालका, रायपुररानी , मोरनी, जीरकपुर के रूटों पर बसों का संचालन बहाल हो गया। इसके बाद यात्रियों को राहत मिली। बसों का संचालन बहाल करने केे लिए सतलुज पब्लिक स्कूल, सेंट सोल्जर स्कूल और प्राइवेट कंपनी की बसों को हायर किया गया।
विज्ञापन


22 अक्तूबर तक जारी रहेगी हड़ताल
720 प्राइवेट बसों का संचालन किया जाएगा। इसे लेकर हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी यह स्ट्राइक 22 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इस कारण प्रदेश की चलने वाली 4100 बसों का संचालन नहीं हो पाया है।

पांच दिन में 50 लाख का नुकसान
पंचकूला बस स्टैंड से बसों का संचालन बहाल नहीं होने के कारण पांच दिन में हरियाणा रोडवेज को 50 लाख का नुकसान हो गया। पांच दिन में 56 लांग रूट और लोकल 32 रूट की बसों का संचालन नहीं हो पाया। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हर ड्यूटी के लिए तैयार हूं
पंचकूला बस स्टैंड से कंडक्टरी का काम करने का अनुभव मेरे लिए नया है। पहली बार हमारी ड्यूटी लगाई गई है। पहले दिन तो मुझे रूट नहीं समझ आया। लेकिन शनिवार को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। - मोहित, होमगार्ड।

पहली बार मिली है नई जिम्मेवारी
पहली बार कंडक्टरी की जिम्मेवारी मिली है। हमें बस में कंडक्टरी करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। हम यात्रियों की पूरी सुविधा का ध्यान ईमानदारी से करेंगे। हम अपनी जिम्मेवारी का पूरा निर्वहन करेंगे। - मनोज कुमार, होमगार्ड
विज्ञापन


बसों केे संचालन केे लिए हमारी ओर से 28 स्कूल बसें और 30 होमगार्ड जवान हायर किए गए हैं। लोलक रूट पर बसों का संचालन अपने निर्धारित समय से हो रहा है। किसी प्रकार की यात्रियों को कोई समस्या नहीं है। लांग रूट पर जल्द ही बसों का संचालन बहाल कर दिया जाएगा। - अरविंद शर्मा, ट्रैफिक मैनेजर, पंचकूला बस स्टैंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें