फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी टीचर्स का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज करेंगे सांसद निवास का घेराव
विज्ञापन

- जेबीटी टीचर्स का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 12,731 नवचयनित जेबीटी में से शेष बचे उम्मीदवारों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर नवचयनित जेबीटी का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन 11 नवचयनित कैंडीडेट आमरण अनशन पर बैठे रहे। अनशन पर बैठे उम्मीदवारों का कहना है कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला।
विज्ञापन

अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर इन उम्मीदवारों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय तालू के नेतृत्व में अंबाला सांसद रत्नलाल कटारिया के निवास के घेराव करने का फैसला किया हैं। प्रदेशाध्यक्ष संजय तालू ने बताया कि 20 अप्रैल 2015 व आठ जनवरी 2016 को उच्च न्यायालय में हरियाणा सरकार ने ऐफिडेविट देकर कहा था कि हमारे पास 16,254 जेबीटी अध्यापकों की कमी हैं। जिसके बाद उच्च न्यायालय ने 12,731 उम्मीदवारों की नियुक्ति के आदेश दिय थे। तब से सरकार की ओर से हर मंच पर 12,000 जेबीटी को ज्वाइनिंग देने का ढोल बजाया जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर 11 (सात पुरुष और चार महिलाएं) उम्मीदवारों ने नियुक्ति को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। लेकिन प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध नहीं किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें