फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की पदयात्रा के दौरान बच्चों ने कहा थैंक्स मैडम हमारी कालोनी की गली बनावाने के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गली बनवाने के लिए बच्चों ने विधायक का किया धन्यवाद
पिंजौर। विधायक लतिक शर्मा की पदयात्रा मंगलवार को न्यू ग्रीन वैली घाटीवाला पिंजौर पहुंची। इस दौरान कालोनी के बच्चों के साथ यहां के लोगों ने गली बनवाने के लिए उनका आभार जताया। इस मौके पर बच्चों ने विधायक को गुलाब का फूल और धन्यवाद कार्ड भेंट किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि चुनावों में उन्हें जीत दिलाकर जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उससे कई गुना अधिक वह काम करके दिखाएंगी। उन्होंने लोगों से कहा कि वार्ड नंबर तीन में धर्मपुर कांगूवाला रोड, पहाड़ी के साथ आईटीआई को जोड़ने वाले रोड बनवाए जा चुके हैं, इसके अलावा अलग-अलग कालोनियों में गलियों का निर्माण शुरू करवाया जा चुका है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष संजीव कौशल, सुनील धीमान, रामदयाल नेगी, हरीश मोगा, चेयरमैन भूवनजीत सिंह गुलशन कुमार, महेश, किशोर पुरोहित, बलदेव, योगेंद्र आदि मौजूद रहे। गौर रहे कि विधायक की पदयात्रा यू ग्रीन वैली, ग्रीन वैली के साथ-साथ शहर के अन्य हिस्सों से गुजरी। पदयात्रा के दौरान ग्रीन वैली में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें