ताऊ देवी लाल खेल परिसर में साइकिल रैली
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में एससीएस नगराधीश ममता शर्मा ने शिरकत की। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता रैली के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसमें 450 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला खेल एवं कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी सहित ट्रैफिक इंचार्ज सुरेश कुमार मौजूद रहे।