फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिकार सम्मेलन से दूर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अधिकार सम्मेलन से दूर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
कांग्रेस की महिला अधिकार रथयात्रा अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि कांग्रेस की एकजुटता के दावे की पोल खुल गई। एक बार फिर कांग्रेस की भीतरी कलह खुलकर सामने आ गई। रथयात्रा के लिए पंचकूला में रखी गई रैली में कई बड़े नेता नहीं पहुंचे। जबकि दिग्गज नेताओं को एक मंच पर लाने का दावा किया गया था, लेकिन इस महिला अधिकार रैली में एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी नजर आई। सम्मेलन में न तो प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे और न ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। इसके अलावा कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, अजय यादव के भी पहुंचने का दावा किया गया था, लेकिन वह भी सम्मेलन में नदारद रहे। कांग्रेस में गुटबाजी पर पूछे गए सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। आप अपनी अटकलें बंद करें। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने भी कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी जिन-जिन जिलों में यात्रा निकाली जाएगी, उसमें बाकी नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन

और खाली हो गईं कुर्सियां
सुरजेवाला के भाषण के दौरान कार्यकर्ता हाल छोड़कर बाहर निकल गए और कुर्सियां खाली हो गईं। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और प्रदेश के दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पंचकूला में कांग्रेस के महिला अधिकार रैली में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मंच पर बोलने के लिए जैसे सुरजेवाला का नाम पुकारा गया वैसे ही हाल में बैठे कार्यकर्ता कुर्सी छोड़कर बाहर निकलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें