फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का फ़ाइनल आज
विज्ञापन

ॲअमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 27वें श्रीमती कृष्णा खेतान मेमोरियल ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहुंचीं पांच टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। कोच रोहित के अनुसार जूनियर लेवल बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन समारोह का समय शाम 3 बजे निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा राज्यपाल शिरकत करेंगे। समापन समारोह में स्थानीय एमएलए के अलावा आईएएस हरियाणा, हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ आल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह और सेक्रेटरी अजय सिंघानिया मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट 25 सितंबर को शुरू हुआ था। क्वार्टर फाइनल मैच में सिंगल व डबल्स में देशभर की बेहतरीन 20 टीमों में मुकाबला हुआ जबकि सेमीफाइनल में 10 टीमों में पहुंचीं। इनमें से पांच टीमें फाइनल में पहुंची हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें