पुरानी तीन करोड़ रुपये की करंसी क्यों नहीं जमा करवाई गई 15 दिन में दें जवाब
- एडवोकेट की याचिका पर डीसीपी से मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नोटबंदी के दौरान पंचकूला पुलिस ने पुराने नोट न बदलने के कारण करीब तीन करोड़ रुपये की पुरानी करंसी पंचकूला के विभिन्न थानों में धूल फांक रही है। इस बात का खुलासा कोर्ट में एक याचिका लगाने के बाद हुआ है। पंचकूला पुलिस की इस बड़ी लापरवाही का पता तब चला जब एडवोकेट मनवीर राठी ने पंचकूला कोर्ट में याचिका लगाई।
इस मामले में सीजेएम पंचकूला जिला लीगल सर्विस अथॉरटी ने पुलिस कमिश्नर पंचकूला से जवाब मांगा है। इस मामले में जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी के सचिव एवं सीजेएम विवेक गोयल ने पंचकूला पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखा है, जिसके हवाले से कहा गया है कि मालखाने व ट्रेर्जी में करीब तीन करोड़ रुपये की रकम के पुराने नोट रखे हुए हैं, जो नोटबंदी होने के बाद अब तक बदले नहीं गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नोटबंदी के दौरान की करीब तीन करोड़ रुपये की पुरानी करंसी पंचकूला पुलिस ने नहीं बदलवाई। इस लापरवाही के कारण राज्य के राजस्व को नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं, कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया।