मतदान के बाद स्क्रीन पर मतदाता देख सकता अपना मत
- ईवीएमएस व वीवीपीएटी मशीनों का बटन दबाकर किया पूर्वाभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टोर में मतदान का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास उपमंडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक अधिकारी पंकज सेतिया की देखरेख में किया गया। इस मौके पर जिला की विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी उपस्थिति रहे। सहायक निर्वाचक अधिकारी पंकज सेतिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आम चुनाव 2019 के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएमएस व वीवीपीएटी मशीन पर मॉक पॉल राजनैतिक पार्टियों ने स्वयं बटन दबाकर किया। जिसमें मतदाता जिस भी उम्मीदवार को अपना मत देता है वह स्क्रीन पर देख सकता है। इस पूरी प्रक्रिया पर सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी पूर्ण रूप से संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने कई मशीनों का निरीक्षण किया। मौके पर भाजपा के आरएन वर्मा, राष्ट्रीय नेशनल लोकदल के जिला महासचिव आजाद मलिक, बसपा के जिला उप प्रधान सुरेश कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय राठी, मास्टर ट्रेनर सहित बेल कंपनी के इंजीनियर भी उपस्थित रहे।