रैंपवॉक पर कपल्स ने बिखेरा जलवा
- पंकज शर्मा और अंकिता बने विजेता
पंचकूला। शहर के एक होटल में रविवार को ‘आपकी खूबसूरती-उनकी नजर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वीनस की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पंचकूला समेत चंडीगढ़-मोहाली के कपल्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन नवविवाहित जोड़ो को एक-दूसरे को समझने और आपसी प्यार बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। इस प्रतियोगिता में पंकज शर्मा और अंकिता शर्मा विजेता रहे। नीरज मीणा और उपासना मीणा को प्रथम रनरअप और पुष्पिंदर सिंह व कामिनी सिंह को सेकंड रनरअप चुना गया। तीनों जोड़ियां ग्रैंड फिनाले में अन्य शहरों के विजेताओं से मुकाबला करेंगे। आयोजक मोहित राज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले शादीशुदा जोड़ो का ऑडिशन लिया गया। चुने गए प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग सेशन का आयोजन किया गया, जिसके बाद सिटी फिनाले का आयोजन किया गया। सिटी फिनाले के दौरान प्रतिभागियों के बीच रैंपवॉक, कॉन्फिडेंस, लव कैमिस्ट्री आदि मानदंडों का मूल्यांकन किया गया।