फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-73 कोट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट्स
विज्ञापन

एनएच-73 पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी गंभीर नहीं है। ऐसा नहीं है कि उनसे इस बारे में शिकायत नहीं की गई लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। - संजीव शर्मा।

काम को जल्दी पूरा करना अच्छी बात है लेकिन नियमों का पालन करना भी जरूरी है। हाल ही में हुए हादसों के बाद भी विभागीय अधिकारी नहीं चेते हैं। ऐसा लगता है जैसे उन्हें किसी बड़ी घटना की इंतजार है। एनएच पर कही पर भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगे हैं, जिससे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। - विशाल राणा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच पर निर्माण कार्य के चलते कई जगह खुदाई की गई है। जिससे मिट्टी के गुबार उठते हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो मिट्टी के चलते आगे जा रहा वाहन दिखाई नहीं देता है टक्कर हो जाती है। - विनोद कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें