फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंड शिक्षा अधिकारी बरवाला के कार्यालय के समक्ष अध्यापक संघ ने शाम तक किया धरना-प्रदर्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन
13 को उपायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे तीनों अध्यापक संगठन
विज्ञापन


- सांकेतिक तौर पर बरवाला की शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर अध्यापक संघ ने दिया धरना
- खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी पत्र जबरन दबाव बनाकर साइन कराने के लगाए आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 व हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ तथा हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की कार्यकारिणी ने संयुक्त रूप से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी पत्र जिसमें अध्यापकों पर जबरन दबाव बनाकर साइन करवाए जा रहे थे। तीनों अध्यापक संगठनों के पदाधिकारियों व अन्य अध्यापकों ने इस पत्र की प्रति को जला दिया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को धरना-प्रदर्शन की जानकारी होने के बावजूद भी शिक्षा अधिकारी बरवाला जानबूझकर कार्यालय में नहीं आई। उनका इंतजार करने के बाद शाम करीब छह बजे कार्यालय के लिपिक को अपना मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर इस तुगलकी फरमान को रद्द नहीं गया तो इस बार अध्यापक आर-पार की लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सभी अध्यापक संगठन 13 अक्तूबर को जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष तीन से पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के महासचिव बंत सिंह, पूर्व प्रधान धर्मपाल गुप्ता, उप प्रधान विजय शर्मा, राजेश शर्मा, खंड बरवाला प्रधान योगिन्द्र शास्त्री, खंड पिंजौर से मोहन सिंह, जिला प्रेस सचिव विनोद कुमार, हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान गोपीचंद, जितेन्द्र कुंडू व दिनेश कुमार तथा संघ के जिला प्रधान राजिन्द्र कमार सहित अनेक अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें