फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला के शहर के व्यापारियों में दिखा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो बसपा के बंद का पंचकूला शहर में दिखा असर
विज्ञापन


- पंचकूला के शहर के व्यापारियों में दिखा रोष
- प्रमुख मार्केट सेक्टर - 7, 8, 9, 10, 11, 20 बंद रही

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा में सतलुज-यमुना लिंक नहर का पानी लाने और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर इनेलो और बसपा का हरियाणा बंद का पंचकूला में अच्छा असर देखने को मिला। इस दौरान शहर के सभी मार्केट बंद थे। शनिवार की सुबह से हीं मार्केट बंद दिखे। पंचकूला शहर की कमान इनेलो के व्यापार सेल के हरियाणा अध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने संभाल रखी थी। जिन्होंने बंद की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने भी पंचकूला पहुंचकर व्यापारियों द्वारा समर्थन देने पर आभार व्यक्त किया। व्यापार सेल के हरियाणा अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों ने सरकार को चेता दिया है कि वह जीएसटी पेट्रोल एवं डीजल के दामों को लेकर कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और आने वाले चुनावों में भाजपा को करारी चोट करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रमुख मार्केट सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 20 बंद रही। वहीं, कालका विस क्षेत्र में पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने दौरा किया। इस अवसर पर किसान नेता दिलबाग सिंह नेन, इनेलो की महिला प्रधान सीमा चौधरी व्यापार सेल पंचकूला के अध्यक्ष हरवंश सिंगला, जिला संगठन सचिव उमेद सिंह ढुल्ल, सरपंच अमरजीत सिंह, इंद्रजीत बड़ैच अशोक सिंगला, सोनू गोयत, युवा नेता आजाद मलिक, जसवीर सिंह, राजबाला शर्मा, सुदेश कुमारी, सुरेश, अंकित दूहन, लीगल सेल के प्रधान मदन जस्सल, इनेलो के जिला प्रवक्ता एवं सिटी प्रधान एसपी अरोड़ा, पूर्व पार्षद सुभाष चंद निषाद, अंकुश निषाद, गोमती प्रसाद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें