फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद घर आनंद भैयो, जय कन्हैया लाल से गूंजे शहर के मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रात के 12 बजते ही मंदिरों में बज उठे घड़ियाल
विज्ञापन


- ‘नंद के घर आनंद भैयो, जय कन्हैया लाल’ से गूंजे शहर के मंदिर
- हर्षोल्लास के साथ शहर के मंदिरों में मनाई गई जन्माष्टमी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के मंदिरों में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रविवार को मंदिरों में रंग-बिरंगी लाइटिंग और साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए मंदिरों में झांकियां दिखाई गईं। सुबह से देर रात तक मंदिरों में श्री कृष्ण भगवान की पूजा और अर्चना हुई। भगवान श्री कृष्ण की मंगल आरती हुई। इसके साथ कृष्ण जन्म लीला कथा से भक्तों को आनंदित किया। भगवान श्री राधा वृंदावन चंद्र का अभिषेक किया व श्री कृष्ण जन्म के अवसर पर महाआरती हुई। रात के 12 बजे मंदिरों के घड़ियाल बज उठे व शंखनाद होने लगा और श्रद्धालु जयकारे लगाने लगे।
सेक्टर-दो स्थित श्रीराम मंदिर में सुबह पांच बजे ही मंदिर का कपाट खुल गया और लोग पूजा करने के लिए पहुंचने लगे। शाम को नंद उत्सव के दौरान दूध से ठाकुर जी का अभिषेक किया गया। उसके बाद ठाकुर जी का श्रृंगार हुआ और श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन किए। मंदिर में पूजन के बाद श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद के रूप में वितरित की गई। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के बाहर बने पंडाल में भजन कीर्तन का आयोजन किया। यहां भी कृष्ण भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मंदिर कमेटी की ओर से पंचकूला सेक्टर-दो के श्रीराम मंदिर में बिजली से चलने वाली झांकियां लगाई गई हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान पवन मित्तल ने बताया कि शाम आठ बजे से रात के 12 बजे तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इन झांकियों में कैलाश पर शिव पार्वती, माता का जागरण, भक्त प्रहलाद, कुंभकरण को नींद से जगाना, भगवान श्री कृष्ण द्वारा गो सेवा इत्यादि झांकियां शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारसमणि मंदिर सेक्टर-10 में श्रीकृष्ण जन्म की धूम रही। बच्चों द्वारा मनमोहक श्रीकृष्ण एवं राधा के गानों पर प्रस्तुतियां दी गई। लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का खूब हौसला बढ़ाया। मंदिर के प्रधान सतीश चावला ने बताया कि लोगों ने कान्हा को झूला झुलाया। झांकियों में झूला, कृष्ण जन्म, गो पूजा श्री कृष्ण उपदेश सहित कई अन्य झांकियां लगाई गई। सेक्टर-19 के शिव मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। इस अवसर पर हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव अंजलि बंसल मुख्यातिथि रहीं, जबकि समाजसेवी गुलशन अरोड़ा विशेष मेहमान रहे। सेक्टर-25 स्थित हनुमान मंदिर में भी जन्माष्टमी के मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें