फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्न वीडियो कांड: कांग्रेसियों ने शवयात्रा निकाल की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्न वीडियो कांड: कांग्रेसियों ने शवयात्रा निकाल की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन


- विधायक पर लगाया अमित गुप्ता को बचाने का आरोप
- महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
- सेक्टर-19 में कांग्रेसियों ने किया रोष प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के मंथन मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर पोर्न वीडियो शेयर करने के मामले में केस दर्ज करने के बाद भी आरोपी भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता की गिरफ्तारी न होने से गुस्साईं प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सदस्यों ने रविवार को सेक्टर-19 रेलवे फाटक के नजदीक पूर्व मेयर उपेंद्र कौर अहलूवालिया के नेतृत्व में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और अमित गुप्ता की शवयात्रा निकाल प्रदर्शन किया।
पूर्व मेयर ने कहा कि भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने पूरे शहर के निवासियों व महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। व्हाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो डालकर व उस ग्रुप में शामिल महिलाओं को शर्मिंदा किया है। उन्होंने कहा कि विधायक कह रहे हैं कि अमित गुप्ता से उनका कोई ब्लड रिलेशन नहीं है, जबकि वह उसके साथ दुबई में स्विमिंग फूल में फोटो सेशन करवा रहे हैं, जिसे आरोपित गुप्ता फेसबुक पर शेयर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा जिस विधायक को अपने सम्मान की परवाह नहीं है उससे समाज के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती है। केस दर्ज होने और इससे संबंधित सभी कागजात पुलिस को मुहैया कराने के बाद अमित गुप्ता की गिरफ्तारी ना होना साफ तौर पर इस ओर इशारा करता है कि अमित गुप्ता को विधायक ज्ञानचंद गुप्ता का संरक्षण प्राप्त है। इसी वजह से अभी तक पुलिस अमित गुप्ता को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मौके पर पूर्व पार्षद वार्ड रविकांत स्वामी, महाबीर राणा, जावेद, जीतू, जगजीत सैनी, राजू, संतोष चौहान, अंकित, मोहित, लवकेश, पवन सहित सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें