पीड़ित परिवार को देर रात लेनी पडी पडोस के घर में शरण
- कारपोरेशन ने बनाई 32 फुट ऊंची दीवार, एक महीने बाद ही गिरी
- पीड़ित परिवार को देर रात लेनी पड़ी पड़ोस के घर में शरण
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। कारपोरेशन द्वारा 29 जुलाई 2018 को बनाई गई पुलिस लाइन की दीवार एक महीने बाद ही बुधवार रात गिर गई। जिस कारण दीवार के साथ सटे घर में रह रहे लोगों को घर छोड़कर पड़ोस के घर में शरण लेना पड़ा। पीड़ित प्रवीण ने बताया कि वह पंचकूला मोगीनंद गांव के निवासी हैं। उसके घर के साथ पुलिस लाइन की 14 फुट चौड़ी व 32 फुट ऊंची दीवार है, जो एक महीने पहले 29 जुलाई को टूट गई थी। जिसकी लिखित शिकायत डीसी ऑफिस में दी तो कारपोरेशन कर्मियों ने आकर दीवार के बीच में पत्थर और सीमेंट लगाकर खानापूर्ति कर दी। जोकि पूरे एक महीने बाद 29 अगस्त को टूट गई। जिसके बारे में हमने फिर से डीसी ऑफिस में शिकायत दी है। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है। उन्होंने डीसी से अपील की है कि दीवार का काम जल्द से जल्द करवाया जाए।