फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में बंद हो जाएगा सेक्टर-19 में खुलने वाला ठेका:विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों में बंद हो जाएगा सेक्टर-19 में खुलने वाला ठेका:विधायक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-19 के रिहायशी क्षेत्र के नजदीक ठेका खोलने का विरोध कर रही महिलाओं और यूथ खालसा क्लब के सदस्यों से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार शाम मुलाकात की। विधायक ने उनकी परेशानी को सुनने के बाद तीन दिनों के अंदर ठेका बंद करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में ठेका बंद करवाने की विधायक से मांग की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उनकी समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने भरोसा दिया कि तीन दिनों में इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा, ताकि सेक्टरवासियों को किसी तरह की तकलीफ न हो। रेजीडेंट्स का कहना है कि पहले ही सेक्टर में शराब के दो ठेके खुले हुए हैं, तीसरा अगर घरों के पास खुल जाएगा तो न केवल युवाओं में शराब की लग बढ़ेगी बल्कि बेटियों के लिए भी घरों से अपने जरूरी कार्यों के लिए बाहर निकलना भी दूभर हो जाएगा। विधायक के आश्वासन के बाद महिलाओं और क्लब के सदस्यों का रोष कम हुआ, अब उन्हें ठेका बंद होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें