समझौता ब्लास्ट मामला: नहीं पहुंचे पाकिस्तानी गवाह
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। समझौता ब्लास्ट मामले में नवनियुक्त एनआईए जज जगदीप सिंह की अदालत में कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। लेकिन पाकिस्तानी गवाहों के न पहुंचने पर मामले की अगली सुनवाई 17-18 अगस्त को मुकर्रर की गई है। सुनवाई के दौरान मामले के मुख्य आरोपी असीमानंद सहित सभी आरोपी अदालत में पेश हुए।
समझौता ब्लास्ट मामले में विदेश मंत्रालय की ओर से पाकिस्तानी गवाहों को समन भेजे गए थे, लेकिन उनकी तरफ से न तो जवाब आया और न ही गवाह। 17-18 अगस्त को अगली सुनवाई पर मामले के जांच अधिकारी की गवाही होगी।