रंजीत और छत्रपति हत्या मामले में आठ गवाहों के बयान हुए दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में शुक्रवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। मामले में आरोपी डेरा प्रमुख राम रहीम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपनी पेशी दी। सुनवाई के दौरान दोनों मामलों में कुल आठ गवाहों के बयान दर्ज हुए। सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि इस दौरान आठ गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इनमें से पांच गवाह रंजीत मर्डर जबकि छत्रपति हत्या मामले में तीन गवाहों के बयान दर्ज हुए। इस मामले में छह अगस्त को होने वाली सुनवाई पर अन्य गवाहों के भी बयान दर्ज होंगे।