फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयहिंद का आरोप, गेस्ट हाऊस में विधायक और मंत्री की हिस्सेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहिंद का आरोप, गेस्ट हाऊस में विधायक और मंत्री की हिस्सेदारी
विज्ञापन

पंचकूला। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद जयहिंद ने मोरनी में चल रहे अवैध गेस्ट हाउस और गैंगरेप मामले में कहा कि हमे जानकारी मिली है कि कई गेस्ट हाउस में लड़कियों केा बंधक बनाकर उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मंत्री व विधायकों की इन गेस्ट हाऊस में हिस्सेदारी है। मंत्री व विधायको का आना- जाना भी रहता है और पिछले छह महीने की सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग निकलवाई जाएं, तो सच्चाई सामने आ जाएगी। जयहिंद ने इस मामले की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज से करवाने की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ आप के जिला अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा, अजय गौतम, सुशील महता, सुरिन्दर राठी, ईश्वर सिंह, प्रवीन हुड्डा मौजूद थे ।
9999999999999999इनेलो ने हरियाणा की जनता से किया है धोखा: जयहिंद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि कल बीजेपी के खिलाफ वोट न डालकर इनेलो ने बीजेपी का समर्थन किया। इनेलो स्प्ष्ट करे की टीडीपी द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर बीजेपी के खिलाफ वोट क्यों नहीं डाला। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा की कल संसद में जो हुआ वो नूरा कुश्ती का नमूना था। बीजेपी का साथ देकर इनेलो ने हरियाणा की जनता के साथ धोखा दिया है। संसद में बीजेपी के खिलाफ वोट न देकर भाजपा का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओ ने इनेलो के लिए काम किया व जिन वोटरों ने इनेलो ने वोट देकर भाजपा को हराना चाहा उनका तो अपमान कर दिया। अब आने वाले चुनावों में कार्यकर्ता और वोटर इनेलो से इस अपमान का बदला देंगे।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें