फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान वित मंत्री के घर आगजनी मामले में गिरफ्तार पवन को दो दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री के घर आगजनी मामले में पवन का दो दिन का रिमांड बढ़ाया
विज्ञापन


- 23 को पेश किया जाएगा सोमबीर और पवन को
- 16 आरोपियों को किया था भगौड़ा घोषित

अमरा उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर में आगजनी और हिंसा के मामले में गिरफ्तार पवन जसिया को तीन दिन के रिमांड के बाद शनिवार को विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसकी रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ा दी है। इस दौरान सीबीआई आरोपी पवन जसिया से स्कॉर्पियों कार बरामद करने सहित इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी पूछताछ करेगी।
फरवरी, 2016 में जाटों को आरक्षण देने की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने रोहतक स्थित वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर आगजनी की थी और उस वक्त घर में मौजूद सदस्यों को मारने का प्रयास भी किया गया था। इस मामले में 51 आरोपियों के खिलाफ पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई चल रही है। अदालत ने जून में इसी मामले में 16 आरोपियों को भगौड़ा घोषित किया था, जिनमें से पवन जसिया समेत चार आरोपियों को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील एडवोकेट कादियान ने बताया कि पवन जसिया और सोमबीर जसिया को सोमवार को रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा पेश किया जाएगा। आंदोलन के दौरान जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक का नजदीकी रह चुका है और हिंसा मामले में उसकी अहम भूमिका मानी जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में भगौड़ा घोषित एक अन्य आरोपी को सोमबीर जसिया को गिरफ्तार कर शुक्रवार को विशेष सीबीआई अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। सोमबीर पर पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने के आरोप में देशद्रोह का भी मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तारियां लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें