फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट की परीक्षा में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में धांधली और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नेट की परीक्षा में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में धांधली और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


- एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने सीबीएसई के चेयरमैन के नाम सौंपा ज्ञापन
- कार्रवाई में देरी होने पर प्रदेश भर में एनएसयूआई जताएगी विरोध

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई धांधली और भ्रष्टाचार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर को एक ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने इस संबंध में ज्ञापन केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री को भी डाक के जरिये भेजा गया है। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिस पर संज्ञान लिया गया।
विज्ञापन

एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपांशु बंसल ने बताया कि आठ जुलाई 2018 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा हुई थी। इस दौरान हुई धांधली और भ्रष्टाचार की छात्रों ने शिकायत भी दी, लेकिन कार्रवाई की बजाय मामले में लीपापोती की जा रही है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपांशु बंसल, चंद्रमोहन शर्मा ने सीबीएसई के चेयरमैन के नाम रीजनल ऑफिसर को ज्ञापन सौंपा। मामले को दबाने के लिए विश्वविद्यालय ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की है जबकि परीक्षा सीबीएसई की ओर से आयोजित किया गया। नैक की रेटिंग में अग्रणी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहले भी धांधली और भ्रष्टाचार के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन कार्रवाई की बजाय विवि प्रशासन उसे दबाने में जुटा है। एनएसयूआई ने मांग की है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अस्मिता को बचाने और छात्रों का प्रशासन-शासन में विश्वास कायम रखने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए। अगर, ऐसा नहीं किया गया तो एनएसयूआई हरियाणा पूरे प्रदेश भर में सरकार की इस छात्र विरोधी नीति के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेगी। क्षेत्रीय अधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें