फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के साथ विधायक के पति की फोटो हुई वायरल, उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के साथ विधायक के पति की फोटो हुई वायरल, उठे सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। विक्की कैमी हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपियों के साथ विधायक के पति की फोटो वायरल होने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक के पति की आरोपियों के साथ नजदीकियां रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि विक्की पर फायरिंग करने वाला अकरम और उसका एक दोस्त भी इस फोटो में साथ है।
इस मामले में शिकायतकर्ता योगराज पिंकी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका आपस में हमेशा से मेलजोल रहा है। इससे पहले हुई एक घटना के बाद जब ग्रामीणों ने उन आरोपियों पर कार्रवाई की विधायक से गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। कुछ और फोटोग्राफ में भी विधायक के पति अन्य आरोपियों के साथ बैठे हैं, जिसे देखकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 25 अगस्त को हुए विजय संकल्प यात्रा की पोस्टर में भी पार्टी नेता के तौर पर श्याम लाल टगरा के फोटोग्राफ हैं। हालांकि विधायक पति का कहना है कि राजनीति में होने की वजह से सभी से मेलजोल रहता है। उन्होंने तमाम आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन

उधर, विधायक लतिका शर्मा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मामले को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है। क्षेत्र की नेता होने की वजह से अधिकतर लोगों को वे जानती हैं। लेकिन, हत्या की इस वारदात का दुख है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें