अब बगैर जुर्माना बिजली के लोड में की जा सकेगी बढ़ोतरी
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कृषि, घरेलू, गैर-घरेलू, एलटी इंडस्ट्री के उपभोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक घोषणा योजना-2018 शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ताओं को अपनी स्वेच्छा से अपने कनेक्शन पर बगैर जुर्माना लोड बढ़वाने का प्रावधान किया गया है। यह योजना 31 जुलाई तक लागू रहेगी। निगम के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि निगम द्वारा कृषि उपभोक्ताओं को राहत देेते हुए यह निर्णय लिया गया कि लोड बढ़ाने के लिए कृषि उपभोक्ताओं को सर्विस चार्ज का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। घरेलू या गैर घरेलू कनेक्शनों का लोड बढ़ाने के लिए सिर्फ घोषणा पत्र के साथ नए लोड की दरों के मुताबिक शुल्क जमा करवाकर आसानी से लोड में वृद्धि करवा सकते हैं।