फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटालाः लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते हुए चली गोली, कांस्टेबल के सिर में लगी, मौत

Tue, 19 Jun 2018 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
कांस्टेबल को लगी गोली
विज्ञापन
घर में अखंड पाठ साहिब करवाने के लिए छुट्टी पर आए पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते समय सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक कांस्टेबल की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज गुरमिंदर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल जतिंदर सिंह (43) वासी गांव मड़ियावाल हाल वासी ग्रेटर कैलाश बटाला फगवाड़ा के थाना सदर में तैनात था। उसने अपने घर में 20 जून को अखंड पाठ करवाना था। इसके लिए वह फगवाड़ा से बटाला 18 जून को सुबह छुट्टी पर आ गया था।

जतिंदर सिंह सोमवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई जो सीधे जतिंदर सिंह के सिर में लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला में मृतक जतिंदर सिंह की पत्नी मनजीत कौर के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें