फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 20 पार्ट-दो की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
एन्हांसमेंट के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

- सेक्टर 20 पार्ट-दो की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाला कैंडल माचर्
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-20 पार्ट-दो की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से भेजे गए एन्हांसमेंट नोटिसों के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में लोगों ने सेक्टर - 20 पार्ट-दो से सोसायटी नंबर 110 तक निकाले गए कैंडल मार्च में भाग लिया। सरकार से एन्हांसमेंट राशि माफ करने की मांग की गई।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में पूर्व पार्षद गौतम प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता सविता कोडान, देवेंद्र पाठक, राजेंद्र रावत, बब्बन सिंह यादव, नरेंद्र राय, अंजनी कुमार, रोशन लाल, रानी, शिव कुमार, विकास सिंह, रामसेवक, मनोज कुमार आदि ने भाग लिया। गौतम ने बताया कि इस सेक्टर के गरीब लोगों को ईडब्ल्यूएस स्कीम के तहत 2002 में एक हजार प्लाट अलाट किए गए थे। उस समय हुडा ने 598 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से प्लाट की कीमत वसूली थी। सेक्टर में अब करीब आठ सौ मकान बन गये हैं। यहां रहने वाले लोग दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाते हैं। कुछ तो बुढ़ापा पेंशन पर ही आश्रित हैं। नोटिस से लोगों की मानसिक परेशानी बढ़ गई है। सरकार ने एक से सवा लाख रुपये तक का एन्हांसमेंट का नोटिस भेजा हैं। गरीबों के लिये इतनी राशि वहन करना संभव नहीं है। जिसे माफ करने की लोगों ने मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें