हिंसा मामले के आठ आरोपियों ने दायर की जमानत याचिका, सुनवाई आज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में दर्ज एफआईआर नंबर 345 में नामजद आठ आरोपियों ने पंचकूला कोर्ट में जमानत याचिका दायर की हैं। जानकारी के अनुसार एफआईआर नंबर 345 में आरोपी राजकुमार, हाकम सिंह, रणबीर सिंह, गोविंद राम, भीम सिंह समेत कुल आठ आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की हैं। जमानत याचिका पर बुधवार को कोर्ट में बहस हुई, लेकिन इस पर गुरुवार को फैसला सुनाया जाएगा। आरोपियों पर एफआईआर नंबर 345 में आईपीसी की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत मामला दर्ज है।