समझौता ब्लास्ट मामले में तीन गवाहों के बयान दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में शनिवार को पंचकूला स्थित एनआईए की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत में तत्कालीन डीएसपी आरएस जमवाल, आईएएस समीर पाल सरों और चित्रकूट निवासी बाबा रामशरण दास के बयान दर्ज किए गए। गवाहों के बयान दर्ज किए जाने के बाद अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18-19 मई की तारीख मुकर्रर की है। सुनवाई के दौरान मामले में मुख्य आरोपी स्वामी असीमानंद, लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजेंद्र चौधरी भी कोर्ट में पेश हुए।