डेरा प्रमुख के कहने पर रामचंद्र छत्रपति की हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 23 अक्तूबर को सत्संग से सिरसा लौटने पर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के लिए कृष्ण लाल, निर्मल सिंह और कुलदीप को आदेश दिए थे। जैसे ही साध्वियों के यौन शोषण से संबंधित खबर कृष्ण ने डेरा प्रमुख को दिखाई, उसने मौत का फरमान जारी कर दिया। डेरा प्रमुख के ड्राइवर खट्टा सिंह ने अपनी गवाही में कहा कि मेरे सामने ही छत्रपति की हत्या के आदेश दिए गए थे। ठीक एक दिन बाद गोलियों से पत्रकार की हत्या कर दी गई थी।