फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां बोली, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कैसे होगा सफल, जब बस ही नहीं मिलती

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां बोली, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कैसे होगा सफल, जब बस ही नहीं मिलती
विज्ञापन


बेटियों के लिए हरियाणा रोडवेज की बस नहीं, कॉलेज कैसे जाएं
- पंचकूला सेक्टर 28 में नहीं जाती हरियाणा रोडवेज की बस
- बेटियों ने कहा चार साल पहले यूटी की बसें आती थीं, वो भी बंद करवा दी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर- 28 में हरियाणा रोडवेज की बस नहीं जाती है। जिस वजह से कॉलेज और स्कूली छात्रों को बस के लिए करीब डेढ़ किमी पैदल चलकर रामगढ़ तक जाना पड़ता है। हाइवे तक बस पकड़ने जाने में विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं छात्रों के अभिभावक भी इस दौरन चिंतित रहते हैं। सेक्टर में रहने वाली बेटियों का कहना है कि वह कहने को तो शहरी क्षेत्र में हैं, लेकिन उनके सेक्टर का हाल गांवों से भी बदतर है।

प्रशिक्षण स्थल के लिए सेक्टर- 28 है, सुविधाओं के लिए क्यों नहीं
सेक्टर- 28 में हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवरों का प्रशिक्षण हो सकता है, लेकिन यहां की बेटियों को स्कूल और कॉलेज तक जाने के लिए सुबह के समय विभाग एक बस मुहैया नहीं करा सकता। सेक्टर में रहने वाली युवतियों और बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि आज से चार साल पहले यूटी की बस सर्विस उन्हें मिलती थी, लेकिन अब वो भी बंद हो गई। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


माजरी चौक से सेक्टर- 28 तक के लिए ऑटो चालक डेढ़ सौ रुपये करते हैं चार्ज
सेक्टर- 28 निवासी बुजुर्ग महिला सवित्री का कहना है कि उनके सेक्टर से पीजीआई तक बस की सुविधा होनी चाहिए। क्योंकि यहां ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल करते हैं। उन्होंने बताया कि अगर माजरी चौक से सेक्टर- 28 तक आना है तो इसके लिए या तो रामगढ़ तक बस से आना पड़ेगा, फिर रामगढ़ से पैदल सेक्टर तक आओ या फिर ऑटो रिजर्व करो तो जिसके लिए चालक 120 से 150 रुपये तक चार्ज करते हैं।

क्या कहती हैं लड़कियां

सेक्टर में न तो कोई बस स्टॉप है और न हीं बस आती है। बस की सुविधा न होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ तो बेटियों के लिए सरकार इतनी सुविधाएं मुहैया करा रही है, लेकिन ग्राउंड लेवल पर देखा जाए तो बेटियां उन सुविधाओं से वंचित हैं। अगर कॉलेज तक जाने के लिए बस हीं नहीं मिलेगी, तो बेटियां पढ़ेंगी कैसे और सरकार का नारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कैसे सफल होगा। हिमानी, निवासी सेक्टर-28।

सेक्टर-28 तक हरियाणा रोडवेज की बस नहीं आती है, नतीजा यहां से सेक्टर-14 के गर्ल्स गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ने जाने के लिए करीब दो घंटे का एक्स्ट्रा समय बर्बाद करना पड़ता है। बस की सुविधा के लिए सेक्टर से रामगढ़ तक पैदल जाना पड़ता है। अगर दूसरे सेक्टरों में हरियाणा रोडवेज की बस आ सकती है, तो हमारे सेक्टर तक क्यों नहीं। - शिवानी निवासी सेक्टर-28।

सेक्टर-28 तक बस नहीं आती। बस की सुविधा नहीं होने से सेक्टर के लोगों को बस लेने के लिए रामगढ़ तक पैदल जाना पड़ता है। इसमें समय के साथ-साथ खतरा भी है, क्योंकि स्कूल जाने के लिए छोटे-छोटे बच्चे भी रामगढ़ हाइवे से पंचकूला के लिए बस पकड़ते हैं। - नेहा निवासी सेक्टर-28।
विज्ञापन


चार साल पहले यूटी की बसें सेक्टर-28 तक आती थीं, अब न तो हरियाणा रोडवेज की बस आती है और न हीं यूटी की। नतीजा सेक्टर के लोग रोजाना बस सुविधा के लिए परेशान होते हैं। खासकर बुजुर्ग और स्कूल के बच्चे। - शुभम शर्मा निवासी सेक्टर- 28।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें